प्रोपर्टी की सही कीमत कैसे पता करें Right Value of a Property

Business ideas – किसी भी प्रोपर्टी की सही कीमत पता करने का सबसे आसान और सही तरीका रेंटल यील्ड दर (Rental Yeild Rate) है।

Rental Yeild क्या होती है =

एक साल का किराया ÷ प्रोपर्टी की कीमत × 100

  • निवास स्थान और व्यापारिक प्रोपर्टी की Rental Yeild Rates अलग अलग होती हैं, इसलिए कीमत निकालते समय हमें इस बात को ध्यान में रखना है।

यहां हम दिल्ली एनसीआर का उदाहरण लेते हैं, रहने का एक

मकान जिसमे :

  • महीने की किराये की कमाई = ₹15000
  • 1 साल की किराये से कमाई 15000×12 = ₹180000
  • उसी प्रोपर्टी की कीमत = 1 करोड़

Rental Yeild Rate:

180000÷10000000×100 = 1.8%

किराये की कमाई निकालते समय इस हमे पूरी प्रॉपर्टी से होने वाली कमाई को जोड़ना है, चाहे हम किराया कमाए या ना कमाना चाहें।

सही कीमत कैसे पता करें ?

Yeild Rate, Magicbriks द्वारा

यहाँ हम दिल्ली की औसत Yeild Rate 1.9% ले रहे हैं।

Rental Yeild Rate के हिसाब से हमारी प्रोपर्टी की सही कीमत 180000×100÷1.9 = ₹9,473,684 होनी चाहिए।

  • Rental Yeild Rates औसत से कम हैं, तो ऐसी प्रोपर्टी में किराए पर रहने में फायदा है
  • औसत के बराबर Rental Yeild Rates हैं, तो आपको दुसरे कारकों का अध्ययन करना चाहिए, जैसे एरिया, क्वालिटी, भविष्य की डेवलोपमेन्ट आदि।
  • अगर Rental Yeild Rates औसत से ज्यादा हैं, तो ऐसी प्रोपर्टी को खरीदने में फायदा होता है।

Yeild Rate के अलावा हमे और भी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। जैसे कि स्थान, क्षेत्र, भविष्य में होने वाले परिवर्तन और प्रोपर्टी के कीमत में होने वाला इजाफा शामिल हैं।

भारत में ऐतिहासिक Rental Yeild Rate Historical Rental Yeild Rates in India

भारत मे Yeild Rates ऐतिहासिक दृष्टि से लगभग 2.3% के आसपास ही रही हैं, जोकि दुनिया की तुलना में बहुत कम है।

ये Rental Yeild सिर्फ निवास स्थान के लिए हैं, व्यापारिक प्रोपर्टी की Rental Yeilds अलग होती हैं।

प्रोपर्टी की कीमत पता लगाने के और भी तरीके हैं, जिनके बारे में यहां से जानकारी ले सकते हैं।

Comments

  1. You actually make it appear so easy with your presentation however I find this matter to be really one
    thing that I feel I would by no means understand. It seems too
    complex and very huge for me. I’m having a look forward for your next
    put up, I’ll try to get the hang of it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *