Important days – जनसंख्या मुद्दों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है।
Advertisement
कब मनाया जाता है?
- हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है
- जनसंख्या किसी भी क्षेत्र मे इंसानों की संख्या का कुल योग होता है।
- अंतरराष्ट्रीय दिवस इंसानों की उपलब्धियों को मनाने के लिए होते हैं
क्यों मनाया जाता है?
- विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व।
- यह दिन हमे याद दिलाता है कि विश्व की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे नियंत्रित करना बहुत आवश्यक है
विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास
- यह दिन 11 जुलाई 1989 को पहली बार सयुंक्त राष्ट्र संघ की संस्था सयुंक्त राष्ट्र विकास प्रोग्राम द्वारा पहली बार मनाया गया था
- इस दिन की प्रेरणा 11 जुलाई 1987 के दिन – जब विश्व की जनसंख्या 500 करोड़ पहुंची थी, से ली गयी थी
- इस दिन का सुझाव के. सी. जेचेरिया जोकि विश्व बैंक के सीनियर जनसांख्यकी थे; ने दिया था
- पहली बार इस दिन को “5 बिलियन डे” का नाम दिया गया था; क्योंकि विश्व की जनसंख्या इस दिन 5 बिलियन या 500 करोड़ पहुँच गयी थी
जनसंख्या के आंकड़े Population Numbers
- मार्च 2020 के आंकड़ों के अनुसार विश्व की जनसंख्या 780 करोड़ है।
- विश्व जनसंख्या को 100 करोड़ होने में 2 लाख से ज्यादा साल लगे थे, जबकि 100 करोड़ से 780 करोड़ होने में सिर्फ 200 साल लगे हैं।
- इसी गति से वृद्धि 2050 तक विश्व की जनसंख्या को 900 से 1000 करोड़ तक पहुंचा देगी।
भारत की जनसंख्या Population of India
- सयुंक्त राष्ट्र संघ के अनुसार मार्च 2020 में भारत की जनसंख्या लगभग 138 करोड़ है।
- भारत मे दुनिया की जनसंख्या का 17% हिस्सा निवास करता है
- 2050 तक भारत की जनसंख्या 163 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, और भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा
- भारत की औसत आयु 27 साल है, जो भारत को दुनिया का सबसे जवान देश बनाती है
- भारत मे भी जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को ही मनाया जाता है
जनसंख्या दिवस पर निबंध के लिए यहाँ क्लिक करें
अधिक जनसंख्या से होने वाली चुनौतियाँ Drawbacks of Overpopulation
- प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से कम होना
- ज्यादा जनसंख्या से वातावरण में प्रदूषण की बढ़ोतरी होना
- पीने का पानी, रहने लायक मकान, Living Standard में कमी होना
- असन्तुलित शहरीकरण से उतपन्न होने वाली समस्या
- बेरोजगारी की समस्या
कैसे मनाया जाता है ? How it’s Celebrated
- विश्व जनसंख्या दिवस मानने का मुख्य लक्ष्य लोगों में जनसंख्या के प्रति जागरूकता पैदा करना है
- इसके लिए कई रैलियों का आयोजन किया जाता है
- सोसल मीडिया और टीवी पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं
विश्व जनसंख्या दिवस के विचार World Population Day Theme
- 2020 में विश्व जनसंख्या दिवस का विषय महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है
जनसंख्या बढ़ने के कारण Causes of Overpopulation
- मेडीकल सुविधाओं में सुधार के कारण लोगो की जिंदगी लम्बी हो गयी है। पाषाण युग मे 26 साल से 2010 में विश्व मे लोगों की जिंदगी 67 साल हो गयी।
- खाने के संसाधनों में विकास के कारण भी विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है
- तकनीकी विकास के कारण बच्चे पैदा करना आसान हो गया है और मृत्यु दर भी कम हो गयी है।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए सुझाव
- परिवार नियोजन से जनसंख्या को कम किया जा सकता है
- बेहतर मेडीकल सुविधाओं से भी लोंगो के मन मे हिने वाले सन्देह को खत्म करके जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है
- वैज्ञानिकों के अनुसार 2050 के बाद विश्व की जनसंख्या कम होनी शुरू हो सकती है
- कानूनी तरीकों से भी लोगो को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए बाध्य किया जा सकता है
- लोगों में जगरूकता, गरीबी हटाकर, शिक्षा को बढ़ावा देकर आदि से भी जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है
जनसंख्या के रोचक तथ्य Interesting Facts of Population
- एशिया महाद्वीप में विश्व की कुल जनसंख्या का 60% हिस्सा निवास करता है
- नाइजीरिया देश की जनसंख्या वृद्धि विश्व मे सबसे ज्यादा है, जोकि 2.6% है, जबकि विश्व की औसत वृद्धि लगभग 1% है
- मोनाको देश मे जनसंख्या का घनत्व सबसे ज्यादा है। पूरे विश्व 14.7 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर की तुलना में मोनाको में 26809 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर रहते हैं।
- 2050 तक सिर्फ 9 देशों में विश्व की आधी जनसंख्या रह रही होगी
- मिलेनियल्स की की संख्या विश्व की जनसंख्या का 27% है। वो लोग जिनका जन्म 1981 और 1997 के बीच हुआ हो।
- अफ्रीका महाद्वीप की जनसंख्या बढ़ रही है जबकि यूरोप की जनसंख्या घट रही है। 2010 में 10% हिस्से से 2050 तक विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा 7% ही रह जायेगा।
- दुनिया की हर औरत को सेकंडरी तक शिक्षा देकर विश्व जनसंख्या में 2050 तक 309 करोड़ की कटौती की जा सकती है
- अफ्रीका सबसे जवान महाद्वीप तथा यूरोप जनसंख्या के हिसाब से सबसे उम्रदराज महाद्वीप हैं
- दुनिया मे जवानों की अपेक्षा उम्रदराज लोगो की संख्या अधिक है
Terrific work! This is the kind of information that should be shared around the net.
Disgrace on the seek engines for now not positioning this submit upper!
Come on over and seek advice from my site . Thank you =)
For newest news you have to visit web and on world-wide-web I found this
website as a best website for hottest updates.
I used to be able to find good info from your blog articles.
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.