World Bicycle Day विश्व साइकिल दिवस

शरीर के लिए मध्यम व्यायाम के महत्व को देखते हुए 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

Advertisement
नामविश्व साईकिल दिवस या World Bicycle Day
शुरुआतअप्रैल 2018 में
कब मनाया जाएगाहर साल 3 जून को
किसने शूरु कियासंयुक्त राष्ट्र संघ ने
किसलिए शुरू कियासाइकिल के शारिरिक औऱ वातावरण के फायदों को देखते हुए

World Bicycle Day क्यों मनाया जाता है

सयुंक्त राष्ट्र संघ ने साइकिल की जरूरत औऱ शारिरिक फ़ायदों को देखते हुए अपनी जनरल असेम्बली में World Bicycle Day – GA Resolution (A/RES/72/272) के तहत; 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

साइकिल के शारिरिक फायदे

  1. साइकिल एक आसान, सस्ता और वातावरण के लिए अच्छा यातायात का साधन है।
  2. यह लगातार साईकिल चलाने से हृदयाघात, मोटापा औऱ अन्य स्थिलता से होने वाली बीमारियों से बचाता है।
  3. साइकिल से सड़कों पर भीड़ कम होती है तथा दुर्घटनाओं में कमी होती है।

World Bicycle Day 2021

यह दिन संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत यातायात प्रणाली का एक हिस्सा है। जिसमें वातावरण के लिये बेहतर यातायात के साधनों को बढ़ाना है, औऱ साइकिल से बेहतर विकल्प इसमें कुछ औऱ नहीं हो सकता।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सतत यातायात सभा 2021 मे चीन के संघाई शहर में होगी।

UN Sustainable Transport Conference, 14 से 16 अक्टूबर 2021 में चीन के शहर बीजिंग में शुरू होगी, जिसमे चीन मुख्य भूमिका अदा करेगा।

सवाल जवाब

हर दिन कितना साइकिल चलाना चाहिए

सिर्फ 15 किलोमीटर या आधे घण्टे का साइकिल चलाना आपकी दिनभर के व्यायाम की जरूरत को पूरा कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 18 से 64 साल का हर व्यक्ति साइकिल चला सकता है।

किन लोगों को साइकिल नहीं चलानी चाहिए

जिन लोगों को कमर दर्द हो, उनको साइकिल चलाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

अगर सीट ज्यादा सख्त है तो नशों में प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन साइकिल चलाने के फायदे, इससे होने वाले नुकसान से कहीं ज्यादा हैं।

क्या बच्चे साइकिल चला सकते हैं

हां। लेकिन बच्चों को ज्यादा वजनदार साइकिल नहीं देनी चाहिए। और सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

क्या साइकिल चलाने के लिये किसी लाइसेंस की जरूरत होती है?

नहीं भारत मे अब तक साइकिल के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है। फिर भी खुद की सुरक्षा के लिए जब तक अच्छे से चलानी ना आती हो, किसी सुरक्षित जगह पर साइकिल चलायें।

क्या किसी भी सड़क पर साइकिल चला सकते हैं?

हां। लेकिन अगर किसी सड़क पर साइकिल के अलग रास्ता है तो उसी पर चलानी चाहिए।

क्या साइकिल चलाने के लिए भारत में कोई नियम हैं?

भारत मे अब तक पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने के लिए कुछ सपेशल नियम नहीं हैं। हां कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनका खुद की औऱ दूसरों की सुरक्षा के लिए पालन किया जाना चाहिए। जैसे

  1. सड़क पर निकले तो हमेशा हेलमेट पहनें
  2. साइकिल के ब्रेक औऱ टायर की हवा चैक करलें
  3. साइकिल पर चमकीली टेप या लाल लाइट लगाएं, खासकर रात के समय
  4. अंधेरे में साइकिल चलाते समय खुद भी चमकीले कपड़े पहने
  5. ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करें
  6. हमेशा सड़क की अपनी साइड में रहें
  7. अगर अच्छे से साइकिल नहीं आती हो, तो सड़क पर लेकर न निकलें।

विश्व साइकिल दिवस के समाचार

यूपी में बना भारत का सबसे बड़ा साइकिल ट्रैक

साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आया

Advertisement

Comments

  1. I want to to thank you for this wonderful
    read!! I absolutely enjoyed every bit of it.
    I have got you saved as a favorite to check out new stuff you post…

  2. I have read your article carefully and I agree with you very much. This has provided a great help for my thesis writing, and I will seriously improve it. However, I don’t know much about a certain place. Can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *