क्या है प्रवासी भारतीय दिवस Pravasi Bharatiya Divas

PBD – Table of contents

क्या है प्रवासी भारतीय दिवस
कब औऱ क्यों मनाया जाता है
अब तक के मुख्य अतिथि
कितने प्रवासी भारतीय दिवस मनाए गए हैं
प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य
प्रवासी भारतीय दिवस के समाचार

कब औऱ क्यों मनाया जाता है

NRI Day हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत देश द्वारा प्रवासी भारतीयों के भारत निर्माण में योगदान को याद करने के लिए 2003 से हर साल मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से मुम्बई, भारत लौटे थे।

Advertisement
नामप्रवासी भारतीय दिवस (PBD) या Non Resident Indian Day
दिनांक9 जनवरी
शुरुआत8 जनवरी 2002, अटल बिहारी बाजपेयी सरकार द्वारा
महत्वप्रवासी भारतीयों द्वारा भारत देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए
किसके द्वाराविदेश मंत्रालय, भारत सरकार

क्या है प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास

NRI Day की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा 8 जनवरी 2002 में Indian Diaspora पर बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश के बाद कि गयी थी, औऱ 9 जनवरी 2003 को पहला भारतीय दिवस विज्ञान भवन में मनाया गया था।

कैसे मनाया जाता है

यह दिन प्रवासी भारतीयों NRI द्वारा भारत देश के योगदान में सहयोग और उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन सब लोगों की चिंता औऱ विचार साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस दिन प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों के लिए एक इनाम प्रवासी भारतीय सम्मान भी दिया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

NRI Day chief Guest

क्रमसालमुख्य अतिथिदेश
12003सर अनेरुद जगनाथ, प्रधानमंत्रीमॉरिसश
22004Shri Bharrat Jagdeo, राष्ट्रपतिगुयाना
32005Shri J.R. Ajodhia, उपराष्ट्रपतिसुरिनेम
42006Shri Ahmed Kathrada, नेल्सन मंडेला के अनुयायीदक्षिण अफ्रीका
52007Prof. S. Jayakumar, उप-प्रधानमंत्रीसिंगापुर
62008Dr. Navinchandra Ramgoolam, प्रधानमंत्री मॉरिसश
72009Dr. Ramdien Sardjoe, उप राष्ट्रपतिसुरिनेम
82010Dr. Khalid Hameed, अल्फा हॉस्पिटल समूहयूनाइटेड किंगडम
92011Sir Anand Satyanand, गवर्नर जनरलन्यूजिलैंड
102012H.E. Ms. Kamla Persad Bissessarत्रिनिदाद टोबैगो
112013Mr. Rajkeswur Purryag, राष्ट्रपतिमॉरिसश
122014Dato Sri G. Palanive, प्राकृतिक संसाधन मंत्रीमलेशिया
132015H.E. Mr. Donald Rabinderanauth Ramotar, राष्ट्रपतिगुयाना
142017Dr. Antonio Costa, प्रधानमंत्रीपुर्तगाल
152019Mr. Pravind Jugnauth, प्रधानमंत्रीमॉरिसश
162021चन्द्रिका प्रसाद संतोखीसूरीनाम

अब तक 15 प्रवासी भारतीय दिवस मनाए जा चुके हैं। इस बार का प्रवासी भारतीय दिवस, कोरोनावायरस की वजह से 9 जनवरी 2021 को वर्चुअल रूप से मनाया जाएगा।

क्रमसालदिनांकस्थान
120039-11 जनवरी दिल्ली
220049-11 जनवरीदिल्ली
320057-9 जनवरीमुंबई
420067-9 जनवरीहैदराबाद
520077-9 जनवरीदिल्ली
620087-9 जनवरीदिल्ली
720097-9 जनवरीचेन्नई
820107-9 जनवरीदिल्ली
920117-9 जनवरीदिल्ली
1020127-9 जनवरीजयपुर
1120137-9 जनवरीकोची
1220147-9 जनवरीदिल्ली
1320157-9 जनवरीबैंगलोर
1420177-9 जनवरीगांधीनगर
15201921-23 जनवरीवाराणसी
1620219 जनवरीदिल्ली

प्रवासी भारतीय दिवस 2021 की थीम या विषय “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” हैै।

16वां प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में मनाया जा रहा है।

तब कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बोलते हुए

सुषमा स्वराज भवन (Sushma Swaraj Bhawan)

प्रवासी भारतीय पर बनी एल.एम.सिंघवी कमिटी ने जनवरी 2002 में सरकार को प्रवासी भारतीयों के लिए प्रवासी भारतीय भवन बनाने का सुझाव दिया। उस समय के प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने नई दिल्ली में भवन को बनाने की घोषणा की। इसकी नीव 2011 में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने रखी, अप्रैल 2013 में इसका निर्माण शुरू हुआ और भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाँधी जयंती पर किया। बाद में पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ का नाम बदलकर ‘सुषमा स्वराज भवन’ रख दिया गया|

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य (Pravasi Bharatiya Divas Celebration Purpose)

  • प्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, भावना की अभिव्यक्ति।
  • देश के लोगों के साथ सकारात्मक चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध कराना।
  • दुनिया के सभी देशों में प्रवासी भारतीयों का नेटवर्क (Network) बनाना।
  • युवा पीढ़ी को प्रवासियों से जोड़ना।
  • विदेशों में रह रहे भारतीय मजदूरों की परेशानियों को जानना और उन परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना।
  • भारत के प्रति प्रवासियों को आकर्षित करना।
  • निवेश के अवसरों को बढ़ाना

प्रवासी भारतीयों के लिये चलाई जा रही प्रमुख योजनाएँ

  • भारत को जानें कार्यक्रम
  • भारत का अध्ययन कार्यक्रम
  • प्रवासी बच्चों के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम
  • प्रवासी भारतीय पतियों द्वारा परित्यक्त/तलाकशुदा भारतीय महिलाओं के लिये कानूनी/वित्तीय सहयोग योजना
  • मूल जड़ों की खोज
  • महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना
  • प्रवासी भारतीय बीमा योजना

प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य समाचार

प्रवासी भारतीय दिवस पर संबोधित करेंगे PM मोदी, डिजीटली करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन।


PM Modi to inaugurate 16th Pravasi Bharatiya Divas Convention

https://hindireading.com/world-information/important-days-hindi/2/

Comments

  1. Hello to every body, it’s my first go to see of this
    webpage; this weblog consists of amazing and
    actually excellent material in support of visitors.

  2. I’ve been exploring for a bit for any high quality articles or weblog posts on this
    sort of house . Exploring in Yahoo I finally stumbled upon this website.
    Reading this info So i’m happy to express that I’ve a very
    excellent uncanny feeling I found out just what I needed.
    I most no doubt will make sure to do not overlook this site and give
    it a glance on a continuing basis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *