1 नवम्बर 1966 को हरियाणा के पंजाब से अलग होने की खुशी में Haryana Day मनाया जाता है।
कब और क्यों मनाया जाता है
हर साल 1 नवम्बर को यह दिन हरियाणा के अलग राज्य बनने के दिनके रूप में मनाया जाता है। 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा आधुनिक पंजाब से अलग होकर भारत का 26वां राज्य बना था। इस बार 1 नवंबर 2020 को, रविवार के दिन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में 54वां हरियाणा स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Haryana map, हरियाणा का नक्शा, Haryana Day
हरियाणा की स्थापना कैसे हुई
एक राज्य के रूप में हरियाणा 1 नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम (1966) के माध्यम से अस्तित्व में आया था। भारत सरकार ने 23 अप्रैल 1966 को पंजाब के तत्कालीन राज्य को निवासियों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं के आधार पर विभाजित करने के विचार के बाद हरियाणा के नए राज्य की सीमा निर्धारित करने के लिए न्यायमूर्ति जेसी शाह की अध्यक्षता में शाह आयोग की स्थापना की। आयोग ने 31 मई 1966 को अपनी रिपोर्ट दे दी, जिससे हिसार, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, रोहतक और करनाल के तत्कालीन जिलों हरियाणा के नए राज्य का हिस्सा बन गए। इसके अलावा, संगरूर जिले की जिंद और नरवाना तहसील, और साथ साथ ही नारायणगढ़, अंबाला और जगधरी को भी इसमें शामिल किया जाना था।

1966 में भारत का नक्शा। हरियाणा बनने के साथ ही हरियाणा दिवस Haryana Day की शुरुआत हुई थी।
आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि खारद तहसील, जिसमें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ शामिल थी, को हरियाणा का हिस्सा होना चाहिए। हालांकि, हरियाणा को खड़द का केवल एक छोटा सा हिस्सा दिया गया था। चंडीगढ़ शहर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, जो कालांतर में पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी बना।
शुरुआती हरियाणा
कांग्रेस के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वतंत्र हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। शुरुआत में हरियाणा में कुल 19 जिले थे, जो आज बढ़कर 22 हो चुके हैं। हरियाणा में पड़ोसी राज्य दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान औऱ हिमाचल प्रदेश हैं।
दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से घिरी हुई है, जिसकी वजह से हरियाणा के कई जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पंजाब से अलग होने के समय हरियाणा को एक बंजर, उबड़ खाबड़ औऱ कम उपजाऊ भूमि वाले राज्य के रूप में जाना जाता था।
हरियाणा के बारे में रोचक तथ्य
- हरियाणा में कुल 90 विधानसभा, 10 लोकसभा और 6 राज्यसभा सीटें हैं।
- हरियाणा का क्षेत्रफल 42,212 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत मे 21वें नम्बर पर आता है।
- भारत मे 2.5 करोड़ जनसंख्या के हरियाणा 18वें नम्बर पर आता है।
- प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से हरियाणा सभी राज्यों में पहले स्थान और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर 5वें स्थान पर है।
- हरियाणा का फरीदाबाद जिला दुनिया मे सबसे तेजी से बढ़ने में 8वें नम्बर और गुरुग्राम Startup ecosystem में पहले स्थान पर है।

हरियाणा की भाषाएं
- हरियाणा की ऑफिशियल भाषा हिंदी है, इसके अलावा अंग्रेजी और पंजाबी को भी दूसरी भाषा के रूप मान्यता प्राप्त है।
- हरियाणा का राज्य पक्षी काला तीतर, राजकीय पशु काला हिरण, राजकीय फूल कमल औऱ राजकीय वृक्ष पीपल है।
- 2017-18 के हिसाब से हरियाणा का सकल घरेलू उत्पाद ₹722,000 करोड़ है, जो भारत मे 14वें स्थान पर है।
- भारत की जीडीपी में 52% सेवाओं, 30% कारखानों औऱ 18% हिस्सा खेती का है।

हरियाणा में धर्म
- हरियाणा में सड़कों की कुल लंबाई 26,062 किलोमीटर है, जिसमे से 2,482 किलोमीटर राष्ट्रीय सड़कें, 1,801 किलोमीटर राजकीय सड़कें हैं।
- 2011 के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में साक्षरता दर 76.41% है, जिसमे पुरुषों की दर 85.38% औऱ महिलाओं की दर 66.67% है।
- हरियाणा के मुख्य अखबार हरि भूमि, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, आज समाज और ट्रिब्यून हैं।
- खेलों में हरियाणा पूरे भारत मे सबसे पहले नम्बर पर है। 2010 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भारत द्वारा जीते गए 38 गोल्ड मेडल में से 22 हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए थे।
- हरियाणा के मुख्य खिलाड़ी फोगाट बहनें, सुशील कुमार, बिजेंद्र सिंह, साक्षी मलिक, मनु भाकर औऱ कपिल देव आदि हैं।
- हरियाणा के साथ साथ मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं।
- हरियाणा में गेहूं,चावल, बाजरा, कपास, गन्ने आदि की खेती होती है।
- हरियाणा में सिर्फ 13% पुरूष औऱ 6% महिलाएं ही मांसाहारी हैं। यहां का मुख्य खानपान दूध, दही, खीर, साग औऱ रोटी हैं।
order tadalafil: http://tadalafilonline20.com/ what is tadalafil
complete post, i love it
I couldn’t resist commenting. Very well written!
I do consider all of the ideas you’ve offered for your post.
They’re very convincing and can definitely work. Nonetheless, the posts are too short for
novices. May just you please extend them a bit from subsequent time?
Thank you for the post.
That is really fascinating, You are a very professional blogger.
I’ve joined your rss feed and look ahead to looking for more
of your magnificent post. Also, I’ve shared your website
in my social networks
I do it all myself
Please write more often because I actually like your articles.
Many thanks!
My partner and I stumbled over here different page and thought I might as well check things out.
I like what I see so now i am following you.
Look forward to checking out your web page repeatedly.
Hello.This article was really remarkable, particularly since I was searching for thoughts on this subject last Tuesday.
I¦ve read a few good stuff here. Definitely worth bookmarking for revisiting. I wonder how a lot attempt you put to create the sort of fantastic informative site.