Which share to buy in Indian Stock Market
शेयर मार्केट में कोई भी स्टॉक खरीदने के लिए विभिन्न तरीकों और सूचकांकों के साथ हर स्टॉक का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिए। इसके अलावा किया गया कोई भी काम नुकसान के अलावा कुछ नहीं देगा। अपने मेहनत से कमाए गए पैसे को इन्वेस्ट करने के लिए थोड़ी और मेहनत करके ही किसी भी स्टॉक का चुनाव करें। इस पोस्ट में उन्हीं आधारभूत बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गयी है जिनका अध्ययन करके एक साधारण इंसान भी स्टॉक का चुनाव कर सकता है।
Stock के fundamental parameters
मार्किट कैपिटल (Market Cap)
यह किसी भी कम्पनी की शेयर मार्केट की कुल कीमत होती है। उदाहरण के लिए Infosys (INFY) की Market Cap 7,28,658 करोड़ रुपये है। मार्किट cap ट्रेडिंग के हिसाब से हर रोज़ घटती और बढ़ती रहती है।
शेयर price (Share Price)
Market Cap को अगर कम्पनी के कुल शेयर से भाग देंगे तो एक शेयर की कीमत निकल कर आती है। उदाहरण के लिए Infosys (INFY) का share price 5 फरवरी 2020 को ₹1741.10 है।
Outstanding shares
यह share किसी कंपनी के वह सारे sharr होते हैं जो आईपीओ के समय कंपनी द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। इस प्रकार के shares ट्रेडर्स, संस्थान, म्यूच्यूअल फंड और यहां तक कि उस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा तक खरीदे और बेचे जाते हैं।
Book Value
यह कीमत शेयर की कीमत से अलग होती है। किसी कम्पनी के कुल assest की कीमत को जोड़कर ,कुल शेयर से भाग देने पर बुक वैल्यू (Book Value) का पता चलता है। उदाहरण के लिए Infosys की बुक वैल्यू 5 फरवरी 2022 को ₹180.05 है जोकि शेयर प्राइस से लगभग 9.5 गुणा कम है। बुक वैल्यू कंपनी की वह कीमत होती है जो कंपनी के दिवालिया होने पर उसके इन्वेस्टर्स को लोन और लायबिलिटी चुकाने के बाद दी जाती है।
Face Value
यह किसी शेर की वह कीमत होती है जिसका निर्धारण आईपीओ के कंपनी द्वारा किया जाता है। यह कीमत ₹1 से ₹10 तक कितनी भी हो सकती है। उदाहरण के लिए डी मार्ट कंपनी के आईपीओ के समय एक share की face value ₹10 रखी थी। Face Value पर हर रोज़ की ट्रेडिंग का प्रभाव नही पड़ता। जबकि शेयर के split या reverse split पर यह कीमत घटती बढ़ती है। उदाहरण के लिए d-mart के 1 शेयर की फेस वैल्यू फिलहाल ₹10 है, अगर कंपनी अपने आउटस्टैंडिंग शेयर दुगने (Split 1:1) करती है तो उस case में उसकी face value आधी यानी 5 रुपए रह जाएगी।
Financial Ratios
किसी भी stock का अध्ययन करने तथा उसकी आधारभूत स्थिति का आकलन करने के लिए 8 प्रकार के financial ratios हैं जिनके बारे में हर उस ट्रेडर को पता होना चाहिए जो स्टॉक मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करना चाहता है।
Price to book value (P/B Ratio)
इस ratio का आंकलन वर्तमान share price को book value per share से भाग देकर किया जाता है।
P/B Ratio = Market value per share/Book value per share
यह ratio आपको पहले से ही calculated लगभग हर website पर मिल जाता है, जैसे Money Control, Groww, Tickertape आदि। साधारण रूप से P/B Ratio जितना कम होगा उतना बेहतर माना जाता है लेकिन अलग अलग sectors के हिसाब से इस ratio की औसत वैल्यू अलग अलग हो सकती है।
Earning per share (EPS)
EPS किसी कम्पनी द्वारा कमाए गए profit को उसके outstanding share से विभाजित करके निकाला जाता है। यह किसी भी कम्पनी का अध्ययन करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण सूचकांक है क्योंकि इसका प्रयोग ओर दूसरे ratios में भी किया जाता है।
EPS= (Net Income – Dividends)/outstanding shares
Price to earning ratio (PE Ratio)
PE Ratio दुनियाभर के investors द्वारा प्रयोग किए जाने वाला सबसे प्रमुख ratio है। इसको निकलने के लिए कम्पनी के market price को पिछले 12 महीने की earning से भाग दिया जाता है। Forward EPS निकलने के लिए आने वाले 12 महीनों की earning से आने वाले 12 महीने के share price से भाग दिया जाता है। Stock का चुनाव करने के लिए कम PE वाले शेयर को तवज्जो दी जाती है। हालांकि कम या ज्यादा PE भी इंडस्ट्री और stock के हिसाब से अलग अलग हो सकता है।
आसान शब्दों में बात करें तो किसी कम्पनी की PE Value जितनी होती है, उस कम्पनी को शेयर की कीमत के बराबर पैसे कमाने में उतने साल लगने वाले हैं।
PE Ratio = Share Price/earning per share
Debt to Equity Ratio (DE Ratio)
Debt-to-equity Ration किसी कम्पनी के उधार लिए हुए और शेयर बेचकर इकठ्ठा किये हुए पैसे का अनुपात होता है। जितना ज्यादा यह Ratio होता है, वह कम्पनी में invest करना उतना ही risky हो जाता है।साधारण आंकड़ों के हिसाब से 1 से ज्यादा debt-to-equity ratio वाली कंपनी के stock में invest नहीं करना चाहिए।
DE Ratio = Debt (loan+borrowings)/equity value
Current Ratio
कंपनी की तरलता (Liquidity) के मूल्यांकन के लिए वर्तमान अनुपात (Current Ratio) एक प्रमुख वित्तीय अनुपात है। यह वर्तमान देनदारियों (Liabilities) को चुकाने के लिए उपलब्ध मौजूदा परिसंपत्तियों (Assets) के अनुपात को मापता है। वर्तमान अनुपात की गणना इस प्रकार की जा सकती है:
Current Ratio = Current Assets/Current Liabilities
यह अनुपात कंपनी की अपनी अल्पकालिक परिसंपत्तियों (Current Assets) के साथ अपनी अल्पकालिक देनदारियों (Current Liabilities) का भुगतान करने की क्षमता को बताता है। यदि अनुपात 1.0 से अधिक है, तो फर्म के पास अल्पकालिक ऋणों की तुलना में अधिक अल्पकालिक संपत्ति है। लेकिन अगर मौजूदा अनुपात 1 से कम है, तो विपरीत सच है और कंपनी कमजोर हो सकती है। एक सामान्य नियम के रूप में, हमेशा 1 से अधिक वर्तमान अनुपात (Current Ratio) वाली कंपनी में निवेश करें।
Return on Equity (ROE)
इक्विटी पर रिटर्न (ROE) शेयरधारकों की इक्विटी के प्रतिशत के रूप में लौटाई गई शुद्ध आय की राशि है। ROE एक निगम की लाभप्रदता को यह बताकर मापता है कि कंपनी शेयरधारकों द्वारा निवेश किए गए धन से कितना लाभ अर्जित करती है। दूसरे शब्दों में, ROE आपको बताता है कि एक कंपनी अपने शेयरधारकों को उनके निवेश के लिए पुरस्कृत करने में कितनी अच्छी है।
ROE = (Net Income)/(Average Stockholder Equity)
सामान्य नियम के अनुसार ऐसी कम्पनी में ही इन्वेस्ट करें जिसका कम से कम पिछले 3 साल का ROE 20% या उसके आस पास रहा हो। हर साल ROE बढ़ने वाली कम्पनी भी रख अच्छा विकल्प होती है।
Price to sales ratio (P/S)
स्टॉक का मूल्य / बिक्री अनुपात (P / S) अनुपात किसी कंपनी के स्टॉक की कीमत को उसकी वार्षिक बिक्री के मुकाबले मापता है। P/S अनुपात P/E अनुपात के समान एक अन्य स्टॉक मूल्यांकन संकेतक है।
Price to Sales Ratio = (Price per Share)/(Annual Sales Per Share)
पी / एस एक महत्वपूर्ण अनुपात है क्योंकि बिक्री के आंकड़ों को अपेक्षाकृत विश्वसनीय माना जाता है, जबकि अन्य आय विवरण आइटम, जैसे कमाई, को विभिन्न लेखांकन नियमों का उपयोग करके आसानी से हेरफेर किया जा सकता है।
Dividend Yield
एक स्टॉक की लाभांश उपज (Dividend) की गणना कंपनी के वार्षिक नकद लाभांश (Net Profit) प्रति शेयर को स्टॉक की वर्तमान कीमत (Share Price) से विभाजित करके की जाती है और इसे वार्षिक प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। गणितीय रूप से, इसकी गणना इस प्रकार की जा सकती है:
Dividend Yield = (Dividend per share)/(Price Per Share)*100
उदाहरण के लिए, यदि किसी कंपनी के शेयर की कीमत 100 रुपये है और वह 10 रुपये का लाभांश दे रही है, तो लाभांश उपज (Dividend Yield)10% होगी।
बहुत सी बढ़ती कंपनियाँ लाभांश नहीं देती हैं, बल्कि अपनी आय को अपनी वृद्धि में पुनर्निवेश करती हैं। इसलिए, यह पूरी तरह से निवेशक पर निर्भर करता है कि वह उच्च या निम्न लाभांश देने वाली कंपनी में निवेश करना चाहता है या नहीं। वैसे भी, एक नियम के रूप में, लगातार या बढ़ती लाभांश उपज लाभांश निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है।
किसी कम्पनी के Financial Ratio कैसे देखते हैं
वैसे तो लगभग हर स्टॉक मार्केट वेबसाइट आजकल ये सारे Financial Ratio उपलब्ध करवाती है। लेकिन सबसे अच्छी वेबसाइट जिसको मैंने भी use किया है, वह है https://portal.tradebrains.in/
इस वेबसाइट पर जाकर आप किसी भी शेयर का नाम टाइप करें और मिनटों में आपको उस कम्पनी का पूरा इतिहास और वर्तमान निकलकर आ जायेगा। उदाहरण के लिए अगर मुझे Infosys की detail देखनी हैं तो, सर्च बॉक्स में जाकर Infosys टाइप करें और सबकुछ सामने आ जायेगा।
नीचे scroll करके हर वो जानकारी मिल जाएगी जिसकी आपको जरूरत है।
इस वेबसाइट पर एक ही सेक्टर की अलग कम्पनियों के तुलनात्मक अध्ययन भी उपलब्ध है।
सोर्स: https://portal.tradebrains.in/
Fundamental analysis के आधार पर कोनसा IT Stock बेहतर है?
कम्पनी | ROE | PB | PE | DE | Profit Growth |
Infosys | 27.12 | 10.38 | 41.01 | 0.00 | 6.48% |
TCS | 42.02 | 14.78 | 44.95 | 0.00 | 7.89% |
WIPRO | 22.06 | 6.00 | 30.99 | 0.13 | 10.5% |
HCL | 21.56 | 7.04 | 36.69 | 0.01 | 8.52% |
TECHM | 18.26 | 5.39 | 33.21 | 0.00 | 5.23% |
LTI | 29.70 | 13.70 | 61.53 | 0.00 | 20.3% |
स्टील सेक्टर में कोनसा stock बेहतर है
कम्पनी | ROE | PB | PE | DE | CR | Growth |
Tata Steel | 16.50 | 1.31 | 11.00 | 0.31 | 0.81 | -17.7% |
JSW | 19.75 | 2.65 | 19.31 | 1.05 | 0.80 | 8.38% |
SAIL | 9.25 | 0.81 | 11.09 | 0.87 | 0.69 | NA |
APL | 11.34 | 13.75 | 72.60 | 0.34 | 1.15 | 31.6% |
JINDAL | 14.87 | 2.50 | 23.73 | 0.94 | 1.04 | 6.9% |
Banking में कौनसा स्टॉक बेहतर है
कम्पनी | ROE | PB | PE | DE | Growth |
HDFC | 16.61 | 3.68 | 27.00 | 0.67 | 19.98% |
ICICI | 12.56 | 3.50 | 34.39 | 0.63 | 12.55% |
Kotak | 12.47 | 5.37 | 53.44 | 0.37 | 23.63% |
Axis | 7.06 | 2.24 | 37.65 | 1.41 | -2.93% |
IndsIND | 7.39 | 1.64 | 26.53 | 1.19 | 5.08% |
IDBI | 4.68 | 1.62 | 38.40 | 0.52 | NA |
Auto Sector में कौनसा stock बेहतर है
कम्पनी | PE | PB | ROE | DE | CR | Growth |
Hero | 18.32 | 3.47 | 20.23 | 0 | 1.79 | -19.8% |
Bajaj | 22.66 | 4.09 | 20.19 | 0 | 2.51 | -6.81% |
Eicher | 53.37 | 7.23 | 14.91 | 0 | 3.60 | -26.3% |
TVS | 51.21 | 6.59 | 15.72 | 0.27 | 0.75 | -4.86% |
Atul | 0.00 | 1.51 | -3.42 | 0.05 | 1.53 | -115.05% |
Maruti | 62.41 | 5.07 | 8.48 | 0.01 | 1.15 | -22.67% |
M&M | 379 | 2.80 | 0.78 | 0.22 | 1.34 | -37.74% |
Hindustan | 66.19 | -10.07 | 0.00 | -0.51 | 0.22 | NA |
Tata | 0.00 | 9.96 | -13.11 | 1.14 | 0.60 | 11.44% |
Ashok | 0.00 | 6.06 | -4.43 | 0.54 | 0.90 | -149% |
Force | 0.00 | 0.82 | -5.83 | 0.35 | 1.00 | -346% |
LML | 0.00 | 5.44 | -41.69 | 0.99 | 0.82 | NA |
allopurinol rx
1500mg buspar
nolvadex pct
cost of erythromycin 500mg
canadian pharmacy no prescription needed
viagra pills for sale
citalopram price uk